बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन

IANS | October 10, 2025 10:31 AM

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार से पहले चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बिहार चुनाव 2025: एकमा में राजनीतिक हलचल तेज, जातीय समीकरण पड़ेंगे भारी या विकास की राह चुनेंगे मतदाता?

IANS | October 10, 2025 9:29 AM

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की एकमा विधानसभा सीट को हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से एक अहम सीट के तौर पर देखा जाता है। हर चुनाव में यहां मुकाबला कड़ा और बेहद दिलचस्प रहता है और इस बार भी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: बेलागंज में स्थायी कब्जे पर जदयू की नजर, क्या गढ़ बना पाएगा राजद

IANS | October 9, 2025 9:48 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले में स्थित बेलागंज विधानसभा क्षेत्र सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह मगध क्षेत्र का हिस्सा है और गया शहर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में फल्गु नदी के किनारे बसा हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव: गोपालगंज की ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक चेतना और राजनीति का बदलता समीकरण

IANS | October 9, 2025 9:19 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का गोपालगंज उन विधानसभाओं में से एक है, जहां इतिहास, संस्कृति और राजनीति का अनोखा संगम है। बताया जाता है कि इस जिले का नाम भगवान श्रीकृष्ण (गोपाल) के नाम पर पड़ा है। यहां के मंदिर, मेले और लोक परंपराएं इसकी सांस्कृतिक पहचान को और गहराई देते हैं। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ यह इलाका स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत के सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों तक हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव: बैकुंठपुर में विकास और पलायन के मुद्दे हावी, इस बार किसका होगा कब्जा?

IANS | October 9, 2025 9:04 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में एक बार फिर सुर्खियों में है। बदलता जनादेश और राजनीतिक उतार-चढ़ाव इस सीट की पहचान है। यह सीट गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसमें बैकुंठपुर और सिधवलिया प्रखंडों के अलावा बरौली प्रखंड के रामपुर, सलेमपुर पूर्वी, सलेमपुर पश्चिमी, हसनपुर, सादौआ, पिपरा और खजुरिया पंचायत शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: लालू के गढ़ बरौली में भाजपा की मजबूत पकड़, क्या राजद करेगा वापसी?

IANS | October 9, 2025 8:56 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज की बरौली विधानसभा सीट एक बार फिर से सुर्खियों में है। सामान्य वर्ग की यह सीट गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। भौगोलिक रूप से यह सीट गोपालगंज शहर से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके अंतर्गत बरौली और मांझा प्रखंड के अलावा बैकुंठपुर प्रखंड की कुछ पंचायतें शामिल हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन गोपालगंज और मीरगंज हैं। यह इलाका सड़क और रेल संपर्क से जुड़ा हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव: जहानाबाद में राजद का दबदबा, क्या एनडीए तोड़ पाएगा गढ़?

IANS | October 9, 2025 8:35 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की सर्गर्मियों के बीच जहानाबाद की चर्चा जोरो शोरों से है। बिहार की यह सीट ऐतिहासिक विरासत से भरा है। इस शहर का उल्लेख 16वीं शताब्दी की मुगलकालीन ऐतिहासिक पुस्तक 'आईन-ए-अकबरी' में मिलता है, जिसे अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने लिखा था और बाद में औरंगजेब के दौर में संशोधित किया गया था।

बिहार के चुनावी रण में इस बार कई 'योद्धाओं' के कटेंगे टिकट

IANS | October 9, 2025 12:23 PM

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) हो या महागठबंधन, अब तक दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है, लेकिन राजद और भाजपा ने अपने कई पुराने योद्धाओं को 'बे-टिकट' करने का फैसला ले लिया है।

तरैया विधानसभा सीट: क्या 2025 में फिर चमकेगी भाजपा की किस्मत या राजद करेगी वापसी?

IANS | October 8, 2025 3:49 PM

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के उत्तरी भाग में स्थित तरैया विधानसभा सीट राजनीतिक रूप से हमेशा से संवेदनशील और चर्चित रही है। इसका राजनीतिक इतिहास बाहुबल और धनबल के प्रभाव से गहराई से प्रभावित रहा है। 1967 में गठित इस सामान्य श्रेणी की सीट ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिसमें बाहुबली नेताओं का दबदबा और भाजपा-राजद के बीच कड़ा मुकाबला शामिल है।

बिहार विधानसभा चुनाव: बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में क्या मजबूत पकड़ बरकरार रख पाएगी राजद?

IANS | October 8, 2025 3:12 PM

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र, बिहार के सारण जिले का हिस्सा है और यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। यहां के मंदिर और धार्मिक स्थल न सिर्फ स्थानीय भक्तों को आकर्षित करते हैं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दूर से लोग भी यहां दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।