बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी

IANS | November 21, 2025 7:50 PM

पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नीतीश कुमार के साथ 27 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। अब मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बताया कुशल और अनुभवी प्रशासक, दी शुभकामनाएं

IANS | November 20, 2025 1:28 PM

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ

IANS | November 20, 2025 12:14 PM

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ, सम्राट चौधरी बोले- जनता की भावनाओं को पूरा करने के संकल्प की शपथ

IANS | November 20, 2025 11:36 AM

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान सजधज के लिए तैयार है। यहां नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यहां शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बिहार: नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

IANS | November 20, 2025 9:23 AM

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे। यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में 10वां कार्यकाल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे। इसके साथ ही, कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में उपस्थित होंगे।

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

IANS | November 19, 2025 6:01 PM

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब नई सरकार बनाने की औपचारिकता की जा रही है। इस बीच, एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार बुधवार को राजभवन पहुंचे और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का भी दावा पेश किया।

बिहार: नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

IANS | November 19, 2025 4:36 PM

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया। इसके बाद यह तय हो गया कि नीतीश कुमार ही गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार: पटना में मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

IANS | November 17, 2025 12:09 PM

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। राज्य में सरकार गठन की कवायद के बीच भाजपा विधायक दल की यह बैठक काफी अहम होगी।

कांग्रेस की बेगूसराय सीट पर हार की वजह आई सामने, लोगों ने कहा- 'राजद का साथ छोड़ना होगा'

IANS | November 16, 2025 6:34 PM

बेगूसराय, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने संयुक्त रूप से प्रचार किया। प्रचार के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में उतरकर मछलियां भी पकड़ीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

बिहार और बिहारवासियों से प्रधानमंत्री का कैसा है जुड़ाव? 'मोदी आर्काइव' पर शेयर वीडियो से चलेगा पता

IANS | November 15, 2025 11:03 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात में थे। इस दौरान उन्होंने सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहार में मिली जीत की खुशी से की।