झारखंड: 950 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पिंकी राणा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
हजारीबाग, 20 मार्च (आईएएनएस)। हजारीबाग जिले के सुदूरवर्ती कंचनपुर पंचायत की मुखिया पिंकी राणा आज पूरे क्षेत्र ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।