बांका विधानसभा सीट : कभी था कांग्रेस का मजबूत गढ़, अब क्षेत्र में भाजपा का दबदबा, इस बार जीत का चौका लगाने का मौका
पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के दक्षिण-पूर्वी सिरे पर स्थित बांका विधानसभा सीट बांका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें बांका शहर, आसपास का ग्रामीण क्षेत्र और बाराहाट प्रखंड शामिल है। यह क्षेत्र झारखंड की सीमा से सटा होने के कारण भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से झारखंड से मिलता-जुलता है। क्षेत्र का दक्षिणी हिस्सा पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ है, जबकि उत्तर में समतल भूमि फैली हुई है। यहां से बहने वाली चानन नदी आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।