भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौतों की तैयारी में: एस. जयशंकर

IANS | September 4, 2026 8:52 PM

वारसॉ, 4 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ कोयला, वर्गीकृत जानकारी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये समझौते द्विपक्षीय संबंधों में गहराई और मजबूती दोनों लाएंगे।

पीएम मोदी की बधाई पर मेलोनी ने कहा 'थैंक्यू', बताया- 'भारत-इटली संबंध पहले से ज्यादा मजबूत'

IANS | September 4, 2026 8:37 PM

रोम, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को उनकी सरकार के इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने पर बधाई दी थी। पीएम मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध इस समय पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।

इजरायली सेना के ऑपरेशन में पांच आतंकी गिरफ्तार, 30 हथियार बनाने वाली मशीनें नष्ट, पीएम नेतन्याहू ने की सराहना

IANS | September 4, 2026 6:52 PM

तेलअवीव, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी सामरिया के कबातिया इलाके में आतंकवाद के विरुद्ध एक ऑपरेशन पूरा किया। इस ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को पकड़ा गया। आईडीएफ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, ये आतंकवादी एक ऐसे सेल का हिस्सा थे जो आम लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले की प्लानिंग कर रहा था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली सेना की जमकर सराहना की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर कीव दौरा किया खत्म

IANS | September 3, 2026 11:56 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन में अपने दौरे का समापन कीव के नेशनल बॉटनिकल गार्डन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया।

'अंतहीन युद्ध खत्म होना चाहिए, भारत शांति में मदद को तैयार', यूक्रेन में विदेश मंत्री जयशंकर का ऐलान

IANS | September 3, 2026 9:51 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत लगातार कहता रहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है। युद्ध के मैदान से समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कीव में यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ वार्ता के बाद दोहराया कि पीएम मोदी के 'अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर' बढ़ने के आह्वान के अनुरूप भारत संवाद और कूटनीति के हर प्रयास में मदद के लिए तैयार है।

कीव में जेलेंस्की की विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात, कहा- 'यूक्रेन 'अन्यायपूर्ण युद्ध' खत्म करने की भारत की इच्छा के लिए आभारी'

IANS | September 3, 2026 8:32 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने न केवल भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों, बल्कि क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उपायों पर भी बातचीत की।

यूक्रेन ने भारत को 'ग्लोबल सुपरपावर' बताया, पीएम मोदी के 'युद्ध के अंत की ओर बढ़ने के आह्वान' का भी किया स्वागत

IANS | September 3, 2026 8:09 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत को 'वैश्विक महाशक्ति' बताते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को कहा कि कीव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान का स्वागत करता है, जिसमें अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ने की बात कही गई थी।

सेशेस्ल राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अर्नेस्टा की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर

IANS | September 3, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एचई अजरेल अर्नेस्टा ने भारत दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने कई क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय व्यापार 5 साल में दोगुना करने पर बनी सहमति

IANS | September 3, 2026 6:41 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर 2 से लेकर 4 सितंबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ वहां के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकेन और अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। फरवरी 2025 में पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री डी वेवर का पहला भारत दौरा है।

भारत -बेल्जियम के संबंधों की जड़ें गहरी, साहस और बलिदान हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | September 3, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में दोनों देशों के संबंधों के आधार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "भारत और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी है। ये जड़ें हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा हैं।"