नेपाल: बीएपीएस ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा राहत सामग्री
काठमांडू, 31 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ कहर बनकर टूटी। जान-माल की भारी हानि हुई। देश-दुनिया के लोग आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह दुनिया भर में मानवता, चरित्र निर्माण, पारिवारिक सद्भाव, चिकित्सा, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को समर्पित बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था) ने भी हजारों लोगों की उम्मीदों को जगाने का काम किया है। संस्था ने जरूरतमंदों को इमरजेंसी राहत और मानवीय सेवाएं मुहैया करानी शुरू कर दी है।