पीएम मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर हुई बातचीत

IANS | October 14, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने से जुड़े क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

आईआरजीसी का दावा, 'होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा जहाज'

IANS | October 14, 2026 6:45 PM

लंदन/ तेहरान, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान की मीडिया में बुधवार को कुछ वीडियो साझा किए गए हैं। इसे लेकर आईआरजीसी (ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) ने दावा किया है कि एक बारूदी सुरंग से टकराकर मालवाहक जहाज डूब गया। वहीं यूकेएमटीओ ने भी 2 जहाजों पर प्रोजेक्टाइल हमले की जानकारी दी है।

एनएसए डोभाल की ईरान के अपने समकक्ष से हुई थी बात, भारतीय नाविकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा: रणधीर जायसवाल

IANS | October 14, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और ईरानी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा समिति) सचिव मोहसिन रेजाई के बीच 12 अक्टूबर को बात हुई थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बातचीत में भारतीय नाविकों और जहाजों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे: समकक्ष आनंद से मुलाकात के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | October 14, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में हुई प्रगति से उत्साहित हूं: कनाडा की विदेश मंत्री

IANS | October 14, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दो दिवसीय दौरे पर आईं कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष जताया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के साथ ऊर्जा, नवाचार और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर रहे हैं।

म्यांमार की जेल में 97 दिन बंद रहने के बाद रिहा हुआ पूर्व अमेरिकी मरीन अधिकारी, ट्रंप को दिया श्रेय

IANS | October 14, 2026 1:49 PM

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार में 97 दिन तक हिरासत में रहे पूर्व यूएस मरीन एडम कैस्टिलो ने अपनी रिहाई का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है। दावा किया कि इस मामले में अगर ट्रंप ने हस्तक्षेप न किया होता तो वो जीवित नहीं होते। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्रालय पर मदद न करने और रिहाई की कोशिशों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया।

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

IANS | October 14, 2026 1:22 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके से भारतीय युवाओं को आगाह रहने की अपील की है। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खौफजदा कुछ अमेरिकी डोनर्स से इस आंदोलन को फंडिंग मिल रही है और इसी आधार पर ये लोग देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। गायिका ने सीजेपी की मंशा को कठघरे में खड़ते हुए दावा किया है कि इनका मकसद देश की व्यवस्था को खंडित करने का है।

दिसंबर में पीएम मोदी का कनाडा दौरा द्विपक्षीय संबंधों की तरफ बढ़ा अगला 'तार्किक कदम' होगा: उच्चायुक्त पटनायक (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | October 14, 2026 12:15 PM

ई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक ने कहा कि भारतीय समुदाय भी पीएम मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों को मजबूती देने की दिशा में अगला तार्किक कदम होगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आएंगे भारत, मुंबई और जामनगर के दौरे में ऊर्जा सहयोग पर होगी चर्चा

IANS | October 14, 2026 7:42 AM

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते मुंबई और जामनगर की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान 'बेहतर ऊर्जा सहयोग' पर चर्चा होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब रूस से ऊर्जा खरीदने वालों पर जुर्माना लगाने की वॉशिंगटन की समय सीमा नजदीक आ रही है।

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

IANS | October 13, 2026 11:40 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।