फ्रांस में एयर इंडिया क्रैश के पीड़ितों को सेंट-गेरवाइस मेमोरियल पर दी गई श्रद्धांजलि

IANS | August 24, 2026 5:08 PM

पेरिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोमवार को मोंट ब्लांक के निद-डी'एगल में 1950 और 1966 की एयर इंडिया दुर्घटनाओं के पीड़ितों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्मारक के उद्घाटन की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।

स्थानीय मुद्राओं में व्यापार ब्रिक्स और अफ्रीका के लिए साबित हो सकता है गेमचेंजर, भारत-मॉरीशस साझेदारी को मिलेगी नई ताकत: मॉरीशस की मंत्री (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | August 24, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मॉरीशस की वित्तीय सेवा एवं आर्थिक योजना मंत्री ज्योति जीतून ने कहा है कि यदि न केवल भारत और मॉरीशस के बीच, बल्कि व्यापक स्तर पर ब्रिक्स देशों और अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू होता है, तो यह संबंधित अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों में डॉलर जैसी हार्ड करेंसी पर निर्भरता कम करना विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर सकता है।

भारत-भूटान संबंधों को मिली नई गति; आर्थिक विकास, ऊर्जा और कनेक्टिविटी में बढ़ा रणनीतिक सहयोग: रिपोर्ट

IANS | August 24, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और भूटान के बीच दशकों पुरानी मित्रता अब पारंपरिक विकास सहयोग के दायरे से आगे बढ़कर एक व्यापक और भविष्य-उन्मुख रणनीतिक साझेदारी का रूप ले रही है। इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच 4 प्रमुख क्षेत्रों - आर्थिक योजना, ऊर्जा परिवर्तन, क्षेत्रीय संपर्क और ज्ञान साझाकरण - में द्विपक्षीय सहयोग तेजी से मजबूत हुआ है।

पीयूष गोयल की जापानी कंपनियों से अपील, भारत में अपना परिचालन मजबूत करें; सुजुकी जैसी सफलता दोहराये

IANS | August 24, 2026 12:27 PM

टोक्यो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को जापानी कंपनियों से भारत में अपना परिचालन मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि वे सुजुकी जैसी सफलता को देश में दोहराये और हम भारत में काम कर रही जापानी कंपनियों में से 1,580 सुजुकी को उभरते हुए देखना चाहते हैं।

भारत में हिंदू राष्ट्र कागजों पर नहीं, विचारों में होना चाहिए : धीरेंद्र शास्त्री

IANS | August 24, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जापान दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू राष्ट्र कागजों पर नहीं बल्कि विचारों में होना चाहिए। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:

अजीत डोभाल का चीन दौरा बेहद अहम, भारत स्थिर संबंधों को लेकर उत्सुक: विशेषज्ञ वाइल अव्वाद

IANS | August 23, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सोमवार को होने वाले चीन दौरे को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि यह दौरा दो वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला सीमा विवाद सुलझाना और दूसरा शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट के लिए आमंत्रित करना। उन्होंने कहा कि भारत के हालिया कदम चीन के साथ स्थिर संबंध बनाए रखने की उत्सुकता को दर्शाते हैं, जो एशिया के दो बड़े देशों के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए अहम हैं।

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

IANS | August 23, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचा है। अपनी लंबी समुद्री यात्रा ‘लोकायन 2026’ के तहत तीन मस्तूलों वाला यह शानदार नौसैनिक पोत टैगस नदी से होते हुए लिस्बन पहुंचा। इस दौरान पारंपरिक नौकायन तथा समुद्री कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र पटेल, न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों से की मुलाकात

IANS | August 22, 2026 5:22 PM

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स, उबर और गोलूब कैपिटल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं और अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आईबीएम रिसर्च का दौरा किया। बैठकों में निवेश के अवसरों, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई।

न्यूयॉर्क में उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल, गुजरात में मोबिलिटी नेटवर्क बढ़ाने पर चर्चा की

IANS | August 22, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में काइंड्रिल, ब्लैकरॉक और होल्टेक इंटरनेशनल के सीनियर अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत की।

पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर को खुलेंगे कपाट

IANS | August 22, 2026 2:24 PM

पेरिस, 22 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर 'बूसी-सेंट-जॉर्जेस' में भव्य बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर अब अपने ऐतिहासिक उद्घाटन के समीप पहुंच गया है। मंदिर के शिखरों और केंद्रीय गुंबद पर कलश एवं ध्वजा दंड पूजन जैसी पारंपरिक वैदिक रस्में पूरी की जा रही हैं। मंदिर परिसर में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और जनकल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं। कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो अपने बच्चों और नाती-पोतों के साथ भव्य उत्सव के साक्षी बनेंगे।