वित्त मंत्री सीतारमण के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल चौथे आईएसएमआर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

IANS | August 19, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में भाग लेने के लिए बुधवार को सिंगापुर रवाना हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

पीयूष गोयल 70 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर दौरे पर, आर्थिक संबंधों को देंगे नई ऊंचाई

IANS | August 19, 2026 11:15 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। यह यात्रा चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के तहत दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है।

नेपाल में भारत के पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ

IANS | August 19, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ अपनी इस यात्रा में नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह नेपाल के पोखरा में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान वे वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

शेख हसीना खुद लौटना चाहती हैं, रहमान सरकार भारत से मांग रही प्रत्यर्पण : पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी

IANS | August 18, 2026 11:46 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर अनिश्चितता के बीच ढाका की तरफ से जारी एक प्रेस नोट ने विवाद खड़ा कर दिया है। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने कहा कि शेख हसीना खुद दिसंबर में अपने देश लौटना चाहती हैं, लेकिन तारिक रहमान सरकार चाहती है कि भारत उनका प्रत्यर्पण करे।

आईएसआई समर्थित भट्टी मॉड्यूल पूरी तरह ध्वस्त, 14 राज्यों में अभियान के बाद 200 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार

IANS | August 18, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने शहजाद भट्टी मॉड्यूल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

भारत-इजरायल एफटीए पर फरवरी 2027 तक तस्वीर हो सकती है साफ, दो और दौर की बातचीत बाकी: इजरायली राजदूत

IANS | August 18, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर वार्ता के दो और दौर होने की उम्मीद है और फरवरी 2027 तक इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है।

अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा

IANS | August 18, 2026 8:19 AM

वाशिंगटन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। 2026 के अमेरिकी चुनावों से पहले 19 लॉमेकर्स के एक समूह ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों को अपर्याप्त बताया है। लॉमेकर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा फैक्ट-चेकिंग में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ती निर्भरता से अमेरिकी मतदाताओं के सामने डीपफेक और राजनीतिक गलत जानकारी का खतरा बढ़ गया है।

तारिक रहमान सरकार शेख हसीना के वापस लौटने के ऐलान से डरी हुई : वीणा सिकरी

IANS | August 18, 2026 12:14 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार शेख हसीना के दिसंबर तक देश लौटने के ऐलान से डरी हुई है। उनके मुताबिक, अवामी लीग की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही ढाका भारत से दूरी बना रहा है और भारत के न्योते का 6 महीने से जवाब नहीं दे रहा।

होर्मुज नहीं चीन की नजर आर्कटिक पर, क्या ‘आइस सिल्क रोड’ भारत के लिए भी जरूरी?

IANS | August 17, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट का संकट वैश्विक व्यापार के लिए जिस खतरे को सामने लाया है, चीन ने जवाब में एक नए समुद्री रास्ते की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बीजिंग ने रूस के उत्तरी तट से गुजरने वाले नॉर्दर्न सी रूट (एनएसआर) पर नियमित कंटेनर सेवा शुरू कर दी है। आर्कटिक की बर्फ के बीच खुल रहा यह रास्ता चीन-यूरोप व्यापार के लिए नया विकल्प बन सकता है। लेकिन भारत के लिए इसकी कहानी सिर्फ व्यापार की नहीं, बल्कि बदलते समुद्री शक्ति संतुलन की भी है।

कतर से भारत पैसे भेजना हुआ आसान, यूपीआई आधारित पोस्ट ट्रांसफर सेवा शुरू

IANS | August 17, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कतर में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए अब देश में पैसे भेजने का काम आसान हो गया है। कतर पोस्ट ने यूपीआई द्वारा संचालित रेमिटेंस सर्विस शुरू कर दी है, जिससे भारत में एलिजिबल बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।