अजरबैजान में भारतीय दूतावास ने मनाया ‘बिहार दिवस’, संस्कृति और व्यंजनों की दिखी झलक
बाकू, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अजरबैजान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ‘बिहार दिवस’ का आयोजन किया। इस दौरान बिहार की समृद्ध सभ्यतागत विरासत, जीवंत संस्कृति, पर्यटन की संभावनाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।