नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी से मिले बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, एक दिन पहले तारिक रहमान से हुई थी मुलाकात

IANS | August 11, 2026 10:29 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से ढाका में हुई उनकी शिष्टाचार भेंट के एक दिन बाद हुई।

अमेरिकी राजदूत गोर और एनएसए डोभाल ने की मुलाकात, रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा

IANS | August 11, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।

भारत-अमेरिका स्पेस सहयोग को नई उड़ान, नासा ने इसरो को मून बेस प्रोग्राम में दिया न्योता

IANS | August 11, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका सिविल स्पेस जॉइंट वर्किंग ग्रुप (सीएसजेडब्ल्यूजी) की 9वीं बैठक भारत ने आयोजित की। इस बैठक का आयोजन 5-6 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के हेडक्वार्टर में किया गया था।

इंसानों के चेहरे पढ़ लेते हैं कुत्ते! डर, गुस्से और उदासी में भी कर सकते हैं फर्क

IANS | August 11, 2026 5:59 PM

लंदन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। इंसानों के सबसे वफादार दोस्त माने जाते हैं कुत्ते। हाल के एक नए वैज्ञानिक अध्ययन से संकेत मिले हैं कि ये सच्चे दोस्त हाव-भाव पढ़ने में भी माहिर होते हैं। इतना ही नहीं ये इंसानों के चेहरे पर छिपी भावनाओं को हमारी अपेक्षा से कहीं बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। यहां तक कि उनका दिमाग डर, गुस्से और उदासी जैसे नकारात्मक भावों में भी अंतर महसूस कर सकता है।

चीनी रॉकेट लॉन्ग मार्च 7ए लॉन्च के कुछ ही सेकंड बाद विस्फोट का हुआ शिकार, संचार उपग्रह हुआ नष्ट; चीन ने शुरू की जांच

IANS | August 11, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को सोमवार रात बड़ा झटका लगा, जब लॉन्ग मार्च 7ए रॉकेट प्रक्षेपण (लॉन्च) के कुछ ही समय बाद हवा में विस्फोट का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में वह संचार उपग्रह भी नष्ट हो गया, जिसे रॉकेट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए ले जा रहा था। यह घटना चीन के अंतरिक्ष मिशनों में अपेक्षाकृत दुर्लभ विफलताओं में से एक मानी जा रही है।

बराक ओबामा लेकर आ रहे हैं नया पॉडकास्ट, बताएंगे किन छह किताबों ने बदल डाली उनकी सोच

IANS | August 11, 2026 11:48 AM

वॉशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। किताबों को यूं ही इंसानों का सच्चा दोस्त नहीं कहा जाता। जिंदगी जहां अटकती है, भटकाव आता है वहां ये संभालने का पूरा प्रयास करती हैं। ऐसा शायद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सोचते हैं। तभी तो अब राजनीति से इतर अपने एक और पसंदीदा शगल के जरिए लोगों से जुड़ने का मन बना चुके हैं। ओबामा एक नया पॉडकास्ट शुरू करने वाले हैं, जिसमें वे उन किताबों पर चर्चा करेंगे जिन्होंने उनके सोचने के तरीके, उनके विश्वास और दुनिया को देखने के नजरिए को प्रभावित किया।

गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत के फैसले का किया स्वागत, कहा- "अपने देश के लिए निर्माण कार्य जारी रखेंगे"

IANS | August 11, 2026 9:35 AM

वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत द्वारा उनके, सागर अदाणी और सहयोगी विनीत जैन के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप खारिज किए जाने के बाद इस फैसले का "न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान" के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे कठिन दौर में उनका विश्वास सच, निष्पक्षता और कानून के शासन पर कभी कम नहीं हुआ।

अमेरिकी राजदूत गोर की विदेश सचिव मिस्री और मिलिंद देवड़ा से मुलाकात, यूएस-भारत साझेदारी पर हुई चर्चा

IANS | August 10, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। इसके अलावा, गोर और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी मीटिंग हुई। गोर ने जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को लेकर चर्चा की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, बोले- मिडिल ईस्ट में तबाही और मौतों के लिए तेहरान जिम्मेदार

IANS | August 10, 2026 11:49 PM

वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हुए नुकसान और मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बिमल पटेल से की मुलाकात, आईटीएलओएस के जज चुने जाने की दी बधाई

IANS | August 10, 2026 11:26 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को बिमल एन. पटेल से मुलाकात की और उन्हें इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ऑफ द लॉ ऑफ द सी (आईटीएलओएस) के जज के तौर पर हाल ही में चुने जाने पर बधाई दी।