पाकिस्तान ने आतंकी ढांचे को नहीं, सिंधु संधि की गुडविल को खत्म किया: विनय क्वात्रा

IANS | August 2, 2026 4:16 PM

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि 1960 में सद्भावना और दोस्ती के साथ हुई थी। लेकिन पाकिस्तान ने 50 साल में इसे बर्बाद कर दिया। अब संधि को रद्द करना सिर्फ उसी बात को औपचारिक रूप देना है जिसे पाकिस्तान के रवैये ने पहले ही खत्म कर दिया था।

भारत समर्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट से श्रीलंका के सस्ते घरों के अभियान को बढ़ावा मिला : रिपोर्ट

IANS | August 2, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत द्वारा वित्तपोषित आवास पहल श्रीलंका में वंचित परिवारों की जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभर रही है।

150 दिन से गायब हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, मोसाद-सीआईए कर रही तलाश

IANS | August 2, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल की तरफ से 28 फरवरी 2026 को किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया। तब से लेकर आज तक मोजतबा को कहीं भी सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। ऐसे में रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं कि इजरायल और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां, मोसाद और सीआईए, उनकी तलाश कर रही हैं।

पाकिस्तान में गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई पर कराची में हमला, जुबैर के सीने और पेट में लगी कई गोलियां

IANS | August 2, 2026 3:40 PM

इस्लामाबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई जुबैर बलूच पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमले में गैंगस्टर जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्यूटा माइग्रेशन संकट: इटली ने समुद्र और हवाई मार्ग के जरिये स्पेन से आने वालों की शुरू की जांच

IANS | August 2, 2026 3:23 PM

रोम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के शहर स्यूटा में अवैध प्रवासन के संकट ने इटली और स्पेन के बीच राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हजारों प्रवासियों के स्पेनिश इलाके में पहुंचने की खबर के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्पेन से समुद्र और हवाई रास्ते से आने वालों पर बॉर्डर पर और कड़ी जांच की घोषणा की। इससे पहले पीएम मेलोनी ने शेंगेन क्षेत्र को सस्पेंड करने की चेतावनी जारी की थी।

रूस के रेस्टोरेंट में हुआ बम धमाका, अब तक तीन की मौत और 21 घायल; जांच में जुटी पुलिस

IANS | August 2, 2026 1:31 PM

मॉस्को, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मॉस्को के बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में शनिवार शाम को हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी कमेटी ने घटना की पुष्टि की। मॉस्को पुलिस ने रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को पहले दिए एक बयान में कहा था कि इन्वेस्टिगेटर और पुलिस फोरेंसिक स्पेशलिस्ट मौके पर मौजूद थे।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी दूतावासों की चेतावनी, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

IANS | August 2, 2026 1:11 PM

काहिरा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के लगभग 10 मध्य-पूर्वी देशों में स्थित दूतावासों ने शनिवार को अमेरिकी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि यदि क्षेत्र में तनाव बढ़ता है, तो वे वहां से प्रस्थान करने पर विचार करें या जरूरत पड़ने पर जाने के लिए तैयार रहें।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने को लेकर जताई सहमती, होर्मुज को फिर से खोलने का दिया हवाला

IANS | August 2, 2026 9:32 AM

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि तेहरान और कई मिडिल ईस्ट देशों की तरफ से हमले रोकेने की अपील के बाद, अमेरिका ईरान के खिलाफ प्लान किए गए सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमत हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक संभावित समझौते का फ्रेमवर्क बन गया है।

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत और कई घायल

IANS | August 2, 2026 9:23 AM

सैन फ्रांसिस्को, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर-पश्चिमी अमेरिकी राज्य इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।

जापान में आए भूकंप के बाद लगभग 80 हजार घरों में पानी की किल्लत, मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई

IANS | August 2, 2026 8:52 AM

टोक्यो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के कुमामोटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। प्रांत सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।