गुजरात : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनीं डीसा की चित्राबेन ठक्कर, महिलाओं से की अपील
बनासकांठा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा की रहने वाली चित्राबेन ठक्कर कभी परिवार का गुजारा चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पति पर निर्भर रहना पड़ता था, हालांकि उनके मन में हमेशा आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक परेशानियां उनके रास्ते में बाधा बनी हुई थीं।