नवरात्रि पर गुजरात के श्रीमद राजचंद्र आश्रम पहुंचे गौतम अदाणी, कहा-  'समाज सेवा ही जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत'

नवरात्रि पर गुजरात के श्रीमद राजचंद्र आश्रम पहुंचे गौतम अदाणी, कहा- 'समाज सेवा ही जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत'

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने रविवार को नवरात्रि के अवसर पर दक्षिण गुजरात में श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी) का दौरा किया और पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान, गौतम अदाणी ने कहा कि समाज की सेवा उनके जीवन का एक मार्गदर्शक सिद्धांत है।

जब फैज और साहिर के दौर में चमके थे मजाज लखनवी, जिनकी तस्वीरें तकिए के नीचे रखती थीं लड़कियां

October 18, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। "सर शार-ए-निगाह-ऐ-नरिगस हूं, पाबस्ता-ए-गेसू-ऐ सुंबुल हूं। ये मेरा चमन है मेरा चमन, मैं अपने चमन का बुलबुल हूं।" शेर-ओ-अदब की महफिल में गजलों-नज्मों की जब बात छिड़ती है तो उस शायर का नाम छूट नहीं सकता, जिनकी शायरी आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। उनकी शोहरत का आलम यह था कि उनकी तस्वीरें लखनऊ और अलीगढ़ के लड़कियों के हॉस्टल में तकियों के नीचे मिलती थी। यह उर्दू शायरी का वह दौर था, जब शायर इश्क की दुनिया में सपनों के राजकुमार जैसी हैसियत रखते थे।

'आशिकी' से 'सैयारा' तक, क्यों आज भी हिट हैं रोमांटिक फिल्में? गुरमीत चौधरी ने बताई वजह

October 18, 2026 4:51 PM

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर गुरमीत चौधरी जल्द ही फिल्म 'तुम मेरे हो' में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें प्यार से भरे आठ गाने मौजूद हैं। फिल्म के तीन गानों को पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जापान में एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज, सम्राट नारुहितो ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

October 18, 2026 5:27 PM

नागोया, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के सम्राट नारुहितो ने रविवार को एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही आइची-नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में इस महाद्वीपीय खेल आयोजन का आगाज हो गया। 24 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों का आदर्श वाक्य 'इमेजिन वन हार्ट' (एक दिल की कल्पना करें) है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD