गुवाहाटी में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह, देशभर के दिग्गज नेता पहुंचे

IANS | May 11, 2026 10:29 PM

गुवाहाटी, 11 मई (आईएएनएस)। असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से बड़े राजनीतिक नेता गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

असम में नई सरकार के गठन का इंतजार खत्म, हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

IANS | May 10, 2026 8:35 PM

गुवाहाटी, 10 मई (आईएएनएस)। असम में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए राज्यपाल की ओर से जारी आदेश की जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि हिमंता बिस्वा सरमा को संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए सीएम विजय को दी बधाई, बोले- राज्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे

IANS | May 10, 2026 11:51 AM

बेंगलुरु, 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को बधाई दी और जनता के फायदे के लिए प्रभावी सहयोग की उम्मीद जताई।

सुवेंदु सरकार में दिखा 'सबका प्रतिनिधित्व', समाज के सभी वर्गों को दिया संदेश

IANS | May 9, 2026 3:12 PM

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार केवल सत्ता परिवर्तन की कहानी नहीं है बल्कि यह सामाजिक और जातीय संतुलन की एक नई राजनीतिक रणनीति का भी संकेत मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

IANS | May 8, 2026 9:45 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता दल (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित राजभवन में राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। अधिकारी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे सुवेंदु अधिकारी, समर्थकों में जश्न का माहौल

IANS | May 8, 2026 7:14 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है और इसके मुखिया सुवेंदु अधिकारी को चुना गया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।

सुवेंदु दा ने इस बार 'दीदी' के घर में घुसकर उनको हराया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 8, 2026 5:57 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं।

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में बंगाल की कमान, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

IANS | May 8, 2026 5:21 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है। सुवेंदु भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी का बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार, ममता को लगातार घर में दी मात, फायरब्रांड छवि ने दिलाई पहचान

IANS | May 8, 2026 5:16 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से अपना कद बढ़ाया है, तो वह नाम है सुवेंदु अधिकारी। आज वे न सिर्फ राज्य में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भी बनने वाले हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की। अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे।

सुवेंदु अधिकारी का दावा, 'भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या', टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

IANS | May 7, 2026 7:26 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और 9 मई को नई सरकार के शपथ लेने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्‍होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्‍या मेरे पीए होने की वजह से की गई।