विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

IANS | May 4, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस उमेश मेटी ने जीत प्राप्त की है।

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक

IANS | May 4, 2026 2:42 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले।

बंगाल चुनाव परिणाम: इन चुनावी वादों और ‘एम फैक्टर’ ने किया 'दीदी का खेला', भाजपा को बंपर बढ़त

IANS | May 4, 2026 2:24 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं। अब तक के ट्रेंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पीछे नजर आ रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होगा।

पश्चिम बंगाल : मुस्लिम वोट बैंक में दरार? रुझानों ने उठाए सवाल ; ममता बनर्जी की बढ़ती मुश्किलें

IANS | May 4, 2026 2:02 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत दिया है। शुरुआती रुझानों में जो तस्वीर सामने आई है, उसमें भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए यह रुझान चिंता बढ़ाने वाले हैं।

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

IANS | May 4, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

‘बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल

IANS | May 4, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था।

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

IANS | May 4, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में 7 में से 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जबकि महाराष्ट्र की बारामती सीट से महायुति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

रुझानों से उत्साहित भाजपा, भाजपा ऑफिस में तली जा रही पूड़ियां और बन रही जलेबियां, जीत की हैट्रिक का भरोसा

IANS | May 4, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों से शुरुआती रुझान आने लगे हैं, वैसे-वैसे पार्टी कार्यालय में गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल में होगा नया सूर्योदय', भाजपा नेताओं ने किया चुनाव में बड़ी जीत का दावा

IANS | May 4, 2026 8:09 AM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सूर्योदय होने जा रहा है।

चार राज्यों में चुनावी रण: बंगाल से केरल तक कांटे की टक्कर, क्या इस बार बदलेगा सत्ता का समीकरण?

IANS | May 4, 2026 7:07 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है।