पीएम मोदी का 'मैजिक', 22 राज्यों में सरकार और पूरे देश में 2013 के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा पार्टी के विधायक

IANS | May 4, 2026 7:43 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। 13 सितंबर 2013 को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किया गया। तब भाजपा या एनडीए की देश के कुछ गिने-चुने राज्यों में ही सरकार थी। देश के कई राज्य तो ऐसे थे, जहां भाजपा की जमीनी पकड़ भी शून्य थी। लेकिन, आज देश के 31 में से 22 राज्यों में भाजपा या एनडीए गठबंधन की सरकार है। यानी 22 राज्यों में सत्ता के शिखर पर भाजपा या एनडीए के नेता सीएम के तौर पर काबिज हैं। भाजपा को यह उपलब्धि 2014 के बाद हासिल हुई है और इसमें सबसे बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

असम चुनाव परिणाम: तिनसुकिया से भाजपा के पुलोक गोहेन ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के डेविड फुकन हारे

IANS | May 4, 2026 7:30 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा की तिनसुकिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार पुलोक गोहेन ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के डेविड फुकन को 48497 मतों से हराया है। उन्हें 85184 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 36687 वोट मिले।

दिनहाटा में भाजपा की बड़ी जीत, अजय राय ने 17,447 वोटों से टीएमसी के उदयन गुहा को हराया

IANS | May 4, 2026 7:24 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कूचबिहार जिले की दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा उम्मीदवार अजय राय ने 25 राउंड की मतगणना के बाद 17,447 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

असम चुनाव परिणाम: हिमंता बिस्वा सरमा की विजय यात्रा जारी, जलुकबारी से छठी बार बने विधायक

IANS | May 4, 2026 7:19 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार छठी बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग को 89434 मतों से हराया है। जलुकबारी सीट असम की सबसे चर्चित सीट है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव लड़ते आ रहे हैं। साथ ही, यह सीट लंबे समय से राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली सीट मानी जाती है। जलुकबारी ने असम को कई बड़े नेता दिए हैं और यहां की चुनावी कहानी गुरु-शिष्य की दिलचस्प राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से भी जुड़ी रही है।

असम चुनाव परिणाम: टिंगखोंग में भाजपा की लगातार तीसरी जीत, बिमल बोरा ने बिपुल गोगोई को हराया

IANS | May 4, 2026 7:03 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में टिंगखोंग सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। भाजपा उम्मीदवार बिमल बोरा ने कांग्रेस के बिपुल गोगोई को 49026 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। बोरा को कुल 88912 वोट मिले, जबकि गोगोई 39886 वोटों पर सिमट गए। इस जीत के साथ टिंगखोंग में भाजपा की पकड़ और मजबूत होती नजर आ रही है।

'अगर विजय अकेले लड़ेंगे चुनाव तो पाएंगे बहुमत', प्रशांत किशोर का 2025 का दावा हुआ सच, अब वीडियो हो रहा वायरल

IANS | May 4, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की राजनीति में पहली बार चुनाव लड़ रही थलपति विजय की पार्टी टीवीके को जिस तरह का बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। इस पर विश्वास कर पाना बड़ा मुश्किल है। जिस राज्य की सत्ता डीएमके और एआईएडीएमके के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। वहां 2026 के विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी ने जो करिश्मा किया है। वह हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दे रहा है।

पश्चिम बंगाल: भाटपाड़ा में भाजपा का दबदबा कायम, टीएमसी फिर पीछे

IANS | May 4, 2026 6:44 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा सीट पर संपन्न चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। नतीजों के साथ ही नॉर्थ 24 परगना की यह अहम सीट एक बार फिर राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है।

'यह जीत विकास, नारी शक्ति और 'विकसित असम' की परिकल्पना के पक्ष में : सीएम सरमा

IANS | May 4, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने की हैट्रिक लगाने जा रही है। रुझान में असम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस बीच असम में भाजपा और सहयोगी दलों के शानदार प्रदर्शन पर हिमंता बिस्वा सरमा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

पश्चिम बंगाल: खड़दह सीट पर भाजपा का कब्जा, टीएमसी का गढ़ टूटा

IANS | May 4, 2026 6:33 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा की खड़दह सीट से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 24 हजार से ज्यादा मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। नतीजों के साथ ही नॉर्थ 24 परगना की यह अहम सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गई है।

पश्चिम बंगाल: भरतपुर में बदले समीकरणों के बीच टीएमसी की जीत, भाजपा को शिकस्त

IANS | May 4, 2026 6:24 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की भरतपुर सीट से टीएमसी के मुस्तफिजुर रहमान (सुमन) ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी अनामिका घोष को 30,753 मतों से हराया है। चुनावी नतीजों के साथ ही मुर्शिदाबाद जिले की यह अहम सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है, जहां हाल के वर्षों में तेजी से बदलते समीकरण साफ दिखाई देते हैं।