मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे पर पोल से टकराई, छह लोग जिंदा जले
मुजफ्फरनगर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई।