'राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं', हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

'राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं', हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद भाजपा राजधानी दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर हैदराबाद तक 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत ताबड़तोड़ पदयात्राएं निकाल रही है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में पदयात्रा निकाली।

ओनजीसी भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 3047 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 20 नवंबर तक करें आवेदन

November 2, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओनजीसी) ने विभिन्न ट्रेडों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र और कार्य केंद्र में अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक

November 2, 2026 5:26 PM

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत में रहने और उनके ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की ओर से जारी 'लीव इंडिया' नोटिस पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखने का फैसला किया है।

वनडे रैंकिंग: अफगानिस्तान पहली बार छठे पायदान पर पहुंचा, इंग्लैंड-श्रीलंका भी पिछड़े

November 2, 2026 4:43 PM

दुबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने पहली बार 'आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग' में छठा स्थान हासिल कर लिया है। इस उछाल के साथ अफगानिस्तान श्रीलंका से आगे निकल गया। साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कदम रखने के बाद से अफगान टीम की तेज प्रगति एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने लिस्ट में बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को भी पछाड़ दिया है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD