पुणे मेट्रो के नए चरण से खुश लोग, बोले-समय और पैसे दोनों की होगी बचत
पुणे, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुणे मेट्रो के नए चरण का उद्घाटन किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी। इसके साथ ही शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।