डीआरटी में प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 20 पदों के लिए 9 नवंबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) में पीठासीन अधिकारी (प्रिसाइडिंग ऑफिसर) के पोस्ट पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरटी ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से प्रिसाइडिंग ऑफिसर के कुल 20 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।