अहमदाबाद : घर के बेसमेंट में चल रही ड्रग बनाने की फैक्ट्री का एनसीबी ने किया भंडाफोड़, करोंड़ों का कच्चा माल बरामद
अहमदाबाद, 15 नवंबर (आईएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में नशे के सौदागरों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरखेज इलाके के मोहम्मदी पार्क के पास एक घर के बेसमेंट में चल रही एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी की कॉफी शॉप पर भी जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।