12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका : ओएनजीसी में 50 पदों पर निकली वैकेंसी, 15 नवंबर तक मौका
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ओएनजीसी ने 'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' और 'द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' के उन योग्य छात्रों से एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिन्होंने सीए/सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर ली है।