आरएसएस के सौ साल पर किताब में एलजीबीटी अधिकारों पर नया नजरिया, टकराव नहीं, सहयोग और संवाद जरूरी : अंकित गुप्तानी
लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित होने वाली एक विशेष किताब में एलजीबीटी अधिकारों को लेकर एक अलग और समावेशी नजरिया सामने आया है। एलजीबीटी राइट्स एक्टिविस्ट अंकित गुप्तानी ने इस किताब में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने एलजीबीटी-प्लस राइट्स ग्रुप्स को लेकर बातचीत और सहयोग की वकालत की है।