सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुरु नानक के प्रकाशोत्सव पर गांधीनगर के गुरुद्वारे में दर्शन किए
गांधीनगर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक संत श्री गुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाशोत्सव पर गांधीनगर जिले के पोर गांव में स्थित गुरुद्वारे में भक्तिभावपूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।