ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से दर्ज की अपनी दूसरी बड़ी जीत

IANS | February 11, 2026 7:29 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

टी20 वर्ल्ड कप: एलिस-जांपा ने मिलकर निकाले 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से रौंदा

IANS | February 11, 2026 6:48 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को आयरलैंड के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बने क्विंटन डी कॉक

IANS | February 11, 2026 4:14 PM

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली, जिसके साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बन गए।

टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच में शीर्ष पर 'रोमांच', दूसरे सुपर ओवर में हारी अफगान टीम

IANS | February 11, 2026 3:32 PM

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मैच में दोनों ही टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं। दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की।

दानिश कनेरिया ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, अपनी ही टीम को कहा 'यू-टर्न स्पेशलिस्ट'

IANS | February 11, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार किया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान अब भारत के साथ मैच खेलने को तैयार है। मैच बहिष्कार का फैसला वापस लेने वाले पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने मजाक उड़ाया है।

आर अश्विन पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक के पक्ष में उतरे, गेंदबाजी एक्शन पर दी प्रतिक्रिया

IANS | February 11, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का समर्थन किया है। अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे तारिक के बारे में अश्विन ने कहा कि रोक सिर्फ गेंदबाजों के लिए नहीं होनी चाहिए।

टी20 विश्व कप: डिकॉक और रिकल्टन का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रन का लक्ष्य

IANS | February 11, 2026 12:41 PM

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी का मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।

भारत के खिलाफ मैच को हम सामान्य मैच की तरह लेंगे: साहिबजादा फरहान

IANS | February 11, 2026 11:07 AM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होना है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है।

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान का अपने तेज गेंदबाजों से उठा भरोसा, 20 में 16 ओवर स्पिनर्स ने फेंके

IANS | February 11, 2026 9:13 AM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच में 32 रन से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही। पारी की 80 प्रतिशत गेंदें स्पिनरों ने ही फेंकी।

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ी

IANS | February 11, 2026 8:46 AM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है।