टी20 विश्व कप: साहिबजादा फरहान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने यूएसए को दिया 191 का लक्ष्य
कोलंबो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक के दम पर 190 रन बनाए हैं।