टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य

IANS | February 8, 2026 1:02 PM

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब के अर्धशतक के दम पर 182 रन बनाए हैं।

टी20 विश्व कप: भारत बनाम यूएसए मैच में बने ये रिकॉर्ड, लगातार जीत के मामले में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

IANS | February 8, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएसए को 29 रनों से हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। हालांकि यह जीत भारत के लिए आसान नहीं रही और मैच के दौरान कुछ समय के लिए टीम मुश्किल में भी दिखी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार नाबाद 84 रन की पारी और आखिरी समय में टीम में आए मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी (3 विकेट देकर 29 रन) की बदौलत भारत अपने घरेलू टूर्नामेंट का पहला मैच जीत पाया।

टी20 विश्व कप 2026 : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के साथ दूसरे दिन की शुरुआत, कुछ छह टीमों के हैं मुकाबले

IANS | February 8, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच के साथ हुई, जहां अफगान टीम ने टॉस जीतकर कीवियों को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया है। टी20 विश्व कप में आज भी तीन मुकाबले होने जा रहे हैं।

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

IANS | February 7, 2026 11:35 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की। भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज, भारत-पाकिस्तान समेत छह टीमें करेंगी अपने अभियान की शुरुआत

IANS | February 7, 2026 9:45 AM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो रही है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और भारत बनाम यूएसए मैच भी होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप: बच्चों ने तिरंगे की पेंटिंग और देशभक्ति गीतों से बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

IANS | February 7, 2026 9:21 AM

वाराणसी, 7 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है और काशी भी इससे अछूती नहीं है। भारत के पहले मुकाबले से पहले वाराणसी के एक निजी स्कूल में बच्चों के बीच टीम इंडिया को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में क्रिकेट और देशभक्ति का रंग साफ नजर आया।

'हम जानते हैं आप ही चैंपियन बनेंगे,' टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम ने 'मैन इन ब्लू' को दी शुभकामनाएं

IANS | February 5, 2026 2:25 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जैसे ही टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी है, वैसे ही महिला क्रिकेट टीम की ओर से उन्हें लगातार समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने 2025 में आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। महिला टीम अब मेगा इवेंट के लिए पुरुष टीम को दिल से शुभकामनाएं भेज रही हैं। उन्होंने आने वाले टूर्नामेंट में खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया को सफलता की कामना की है।