रिकॉर्ड छठी बार साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में छुआ 200 का आंकड़ा

IANS | February 9, 2026 10:37 PM

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने कनाडा के विरुद्ध सोमवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 के आंकड़े को छुआ।

32 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 59 रन! इस मामले में 'नंबर-2' बने एडेन मार्करम

IANS | February 9, 2026 9:23 PM

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने सोमवार को कनाडा के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में अर्धशतक लगाया। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-2' बन गए हैं।

यूएसए के खिलाफ एक ही टी20 मैच खेला पाकिस्तान, वर्ल्ड कप में मिली थी 'शर्मनाक' हार

IANS | February 9, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाना है। यूएसए ने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंकाया था। अब पाकिस्तान भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती।

टी20 वर्ल्ड कप: ब्रायन बेनेट की शानदार बल्लेबाजी, जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से रौंदा

IANS | February 9, 2026 6:15 PM

कोलंबो, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें मुकाबले में ओमान के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की।

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड-इटली मैच में बने ये तीन रिकॉर्ड

IANS | February 9, 2026 4:05 PM

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में इटली और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। इटली पहली बार क्रिकेट विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी जिसमें उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच तीन रिकॉर्ड्स के लिए भी याद किया जाएगा।

टी20 विश्व कप: इटली ने 17 गेंदों पर गंवाए आखिरी 5 विकेट, स्कॉटलैंड 73 रन से जीती

IANS | February 9, 2026 2:47 PM

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इटली को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 73 रन से हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के दिए 208 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 16.4 ओवर में 134 पर आउट हो गई। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंदों पर गंवाए।

हेजलवुड और कमिंस के बिना भी हम बेहतर कर सकते हैं: नाथन एलिस

IANS | February 9, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। मैच से पहले अहम खिलाड़ियों की इंजरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पैट कमिंस के बाद जोश हेजलवुड भी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। नाथन एलिस ने जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी को टीम के लिए 'बड़ी कमी' माना है।

टी20 विश्व कप: इटली को लगा तगड़ा झटका, कप्तान वेन मैडसेन चोटिल

IANS | February 9, 2026 1:47 PM

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में इटली के कप्तान वेन मैडसेन को इंजरी की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे। विश्व कप के बाकी मैचों में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है।

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी

IANS | February 9, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने इटली के सामने रखा 208 रन का लक्ष्य

IANS | February 9, 2026 12:51 PM

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में इटली ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में ग्रुप सी के मुकाबले में इटली का सामना स्कॉटलैंड के साथ हो रहा है। बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और पहले खेलते हुए इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है।