टी20 विश्व कप: आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की जांच रिपोर्ट का इंतजार

IANS | February 12, 2026 10:01 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लग गई थी। चोट की वजह से स्टर्लिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। आयरलैंड को कप्तान के घुटने में लगी चोट की गंभीरता की जानकारी के लिए स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है।

स्पिनरों के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश नहीं हूं: हैरी ब्रूक

IANS | February 12, 2026 9:29 AM

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने परेशान किया। स्पिनर ही मुख्य रूप से इंग्लैंड की हार का कारण रहे, लेकिन हैरी ब्रूक ने इस बात को मानने से इनकार किया कि वह टीम के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश हैं।

'भारत का दबदबा है', श्रीकांत ने नासिर हुसैन को लताड़ते हुए दिलाई 2003 की याद

IANS | February 12, 2026 8:46 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 से जुड़े विवाद पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

IANS | February 11, 2026 11:50 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। एडम जांपा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लेग स्पिनर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हासिल किए हैं, जिसके साथ उन्होंने वानिंदु हसरंगा और राशिद खान की बराबरी कर ली है।

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की 30 रन से हार, लगातार दूसरी जीत के साथ टॉप पर वेस्टइंडीज

IANS | February 11, 2026 10:49 PM

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध 30 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैरेबियन टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।

वर्ल्ड कप: आदिल रशीद ने इतिहास रचा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किए सर्वाधिक टी20 विकेट

IANS | February 11, 2026 8:55 PM

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक फुल मेंबर देश के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रशीद ने अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में 42 विकेट निकाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से दर्ज की अपनी दूसरी बड़ी जीत

IANS | February 11, 2026 7:29 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

टी20 वर्ल्ड कप: एलिस-जांपा ने मिलकर निकाले 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से रौंदा

IANS | February 11, 2026 6:48 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को आयरलैंड के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बने क्विंटन डी कॉक

IANS | February 11, 2026 4:14 PM

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली, जिसके साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बन गए।

टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच में शीर्ष पर 'रोमांच', दूसरे सुपर ओवर में हारी अफगान टीम

IANS | February 11, 2026 3:32 PM

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मैच में दोनों ही टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं। दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की।