टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान टकर ने डॉकरेल और डेलानी की तारीफ की

IANS | February 14, 2026 2:58 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में शनिवार को खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर इस जीत के हीरो रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद टकर ने डॉकरेल और डेलानी की तूफानी पारियों की भी प्रशंसा की।

टी20 विश्व कप: आयरलैंड की पहली जीत, ओमान को 96 रन से हराया

IANS | February 14, 2026 2:37 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी का मुकाबला शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया। आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए ओमान पर 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।

ट्रोलिंग के बावजूद अभिषेक शर्मा के लिए दिए बयान पर कायम हूं: मोहम्मद आमिर

IANS | February 14, 2026 2:14 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में 'स्लॉगर' कहा था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय फैंस ने जमकर ट्रोल किया है। ट्रोलिंग के बावजूद आमिर अभिषेक पर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं।

टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

IANS | February 14, 2026 1:22 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ओमान के खिलाफ मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

टी20 विश्व कप: लॉर्कन, डेलानी और डॉकरेल की विस्फोटक पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 का लक्ष्य

IANS | February 14, 2026 12:50 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आयरलैंड और ओमान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर रन बनाए हैं।

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन, बुमराह और शाहीन नहीं हार्दिक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IANS | February 14, 2026 11:49 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है।

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत का इंतजार, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | February 14, 2026 10:57 AM

अहमदाबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ग्रुप स्टेज का एक बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत

IANS | February 14, 2026 9:58 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। महामुकाबला कहे जा रहे इस मैच को लेकर दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं और बेसब्री से रविवार को मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी: आर अश्विन

IANS | February 14, 2026 8:54 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि संजू सैमसन ने पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ तेज शुरुआत दिलायी थी, लेकिन अगले मैच के लिए टीम इंडिया अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी।

टी20 वर्ल्ड कप: हरमीत का 'चौका', नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने खोला खाता

IANS | February 13, 2026 10:22 PM

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। यूएसए ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ यूएसए ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।