टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 40 गेंद पहले 6 विकेट से हराया, कॉर्बिन बॉश रहे प्लेयर ऑफ द मैच

IANS | February 18, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 में अपना प्रचंड फॉर्म बरकरार रखते हुए यूएई के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका ने 123 रन के लक्ष्य को 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने किया संन्यास का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

IANS | February 18, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप में 19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मुकाबले के बाद धालीवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। कनाडा के इस दिग्गज खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा की।

टी20 विश्व कप: कॉर्बिन बॉश की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 122 रन पर रोका

IANS | February 18, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर यूएई को पहली पारी में 122 रन पर रोक दिया है।

टी20 विश्व कप: भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ लगा सकती है रनों का अंबार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा है रिकॉर्ड

IANS | February 18, 2026 11:25 AM

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

टी20 विश्व कप: भारतीय टीम सुपर-8 में तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी, पहला मैच बेहद मुश्किल

IANS | February 18, 2026 10:04 AM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना चुकी है। सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मुकाबला खेलेगी, इसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। आइए भारतीय टीम के उन टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जिनके खिलाफ सुपर-8 में मुकाबले खेले जाने हैं।

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं 'मिशन नामीबिया', मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

IANS | February 18, 2026 9:24 AM

कोलंबो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम है और विश्व कप के अगले स्टेज (सुपर-8) में पहुंचने के लिए उसे नामीबिया को हराना ही होगा।

टी20 विश्व कप: अभिषेक, तिलक और रिंकू पर होगी नजर, नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद

IANS | February 18, 2026 8:42 AM

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने तीन शुरुआती मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना चुकी है। बुधवार को ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड से होना है। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने तीन विस्फोटक बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। तीनों बल्लेबाज पिछले 3 मैचों में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

टी20 विश्व कप: सुपर-8 की तस्वीर साफ कर देंगे आज के मुकाबले, भारत के अलावा पाकिस्तान के मैच पर भी नजर

IANS | February 18, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप में आज ग्रुप ए की चार और ग्रुप डी की दो टीमें मैदान में उतरेंगी। दिन की शुरुआत ग्रुप डी के मुकाबले से होगी, जबकि शाम को मेजबान भारत का मैच खेला जाएगा। सुपर 8 चरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है, लेकिन कुछ टीमों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है।

4352 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल की जीत का सूखा समाप्त, अब तक सिर्फ 3 मैच में फतह

IANS | February 17, 2026 11:07 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33वें मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ नेपाल ने 4,352 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला जीता। इससे पहले नेपाली टीम ने 20 मार्च 2014 को अफगानिस्तान के विरुद्ध 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

टी20 वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदकर नेपाल ने जीत के साथ अभियान किया समाप्त

IANS | February 17, 2026 10:40 PM

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल ने मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का समापन किया। नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें इस मैच से पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर थीं। ऐसे में यह सम्मान की लड़ाई थी। नेपाल ने 4,352 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला जीता है। इससे पहले टीम ने 20 मार्च 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 9 रन से अपने नाम किया था।