टी20 विश्व कप: 'हर बार छक्का लगाना जरूरी नहीं', शिवम दुबे को याद आई एमएस धोनी की सलाह

IANS | February 19, 2026 12:45 PM

अहमदाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम को 17 रन से मिली जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान दुबे ने 6 छक्के लगाए।

टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी?

IANS | February 19, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है। आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

टी20 विश्व कप: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होगी 'श्रेष्ठता' की जंग, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | February 19, 2026 8:59 AM

कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका और जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेलेंगी। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमें ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएंगी। इसलिए ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

टी20 वर्ल्ड कप: बल्ले के बाद गेंद से चमके शिवम दुबे, भारत ने लगाया 'जीत का चौका'

IANS | February 18, 2026 10:59 PM

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है। टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत दर्ज की। 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

4 बल्लेबाज, जिन्होंने भारत-नीदरलैंड के बीच टी20 मुकाबले में फिफ्टी लगाई

IANS | February 18, 2026 9:57 PM

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में 66 रन की पारी खेली। इसी के साथ दुबे भारत-नीदरलैंड के बीच टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, दिलशान मदुशंका करेंगे रिप्लेस

IANS | February 18, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना चुकी श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था और वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे। इसकी वजह से पथिराना को मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। उनके स्थान पर दिलशान मदुशंका की टीम में एंट्री हुई है।

टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप, इस बार भी नहीं खोल सके खाता

IANS | February 18, 2026 7:41 PM

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ जारी ग्रुप-ए के मैच में अभिषेक पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा 'शून्य' था।

टी20 वर्ल्ड कप: फरहान का नाबाद शतक, नामीबिया को 102 रन से हराकर 'सुपर-8' में पाकिस्तान

IANS | February 18, 2026 6:34 PM

कोलंबो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 102 रन से जीत दर्ज करते हुए 'सुपर-8' में जगह बना ली है।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में 'नंबर-2' बने एनरिक नॉर्त्जे

IANS | February 18, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मुकाबले को 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में एनरिक नॉर्त्जे ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ नॉर्त्जे टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

'दबदबा खत्म हो गया', टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर ग्लेन मैकग्रा निराश

IANS | February 18, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के प्रथम चरण से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना की है। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऑरा खत्म हो गया है।