'चक दे इंडिया', पाकिस्तान पर बड़ी जीत के लिए सीएम भगवंत मान ने भारतीय टीम को दी बधाई

IANS | February 16, 2026 9:52 AM

चंडीगढ़, 16 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले

IANS | February 16, 2026 9:36 AM

कोलंबो, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 61 रन से इस मैच को जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

'पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमारे लिए सिर्फ मैच था, कोई राइवलरी नहीं': अक्षर पटेल

IANS | February 16, 2026 8:56 AM

कोलंबो, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि हम दोनों देशों के बीच की दुश्मनी नहीं बल्कि क्रिकेट के बारे में सोच रहे थे।

टी20 विश्व कप 2026 : श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के रोमांचक मैच समेत आज होंगे ये 3 मुकाबले

IANS | February 16, 2026 8:38 AM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा दिन रहने वाला है। टूर्नामेंट में आज तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका असर सीधे तौर पर अंक तालिका और अगले चरण की स्थिति पर पड़ेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया 'अनूठा रिकॉर्ड'

IANS | February 15, 2026 11:58 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: पहलगाम का दर्द नहीं भूली टीम इंडिया, जीत के बाद 'नो हैंडशेक'

IANS | February 15, 2026 11:57 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से 'हैंडशेक' नहीं किया। साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: भारतीय 'धुरंधरों' के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, जीत की हैट्रिक के साथ 'सुपर-8' में टीम इंडिया

IANS | February 15, 2026 10:26 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदा। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

IANS | February 15, 2026 9:07 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: कोलंबो में ईशान किशन का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य

IANS | February 15, 2026 8:47 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: ईशान ने पाकिस्तान को कूटा, सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास

IANS | February 15, 2026 8:08 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ईशान किशन भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने इफ्तिखार अहमद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के विरुद्ध साल 2022 में 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।