'हमने अपना होमवर्क अच्छे से किया था', नामीबिया पर जीत के बाद बोले यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल

IANS | February 15, 2026 8:02 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएसए ने नामीबिया के खिलाफ 31 रन से जीत दर्ज की। जीत से यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम ने अच्छे से होमवर्क किया था।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार कभी दिमाग से नहीं जाती: राशिद खान

IANS | February 15, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच में अफगानिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सुपरओवर में मिली हार को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान अब तक भूल नहीं पाए हैं।

फिर से 'शून्य' पर आउट हुए अभिषेक, इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं खुला खाता

IANS | February 15, 2026 7:31 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले से बाहर रहे थे। इसके बाद वापसी करते हुए यह 25 वर्षीय खिलाड़ी सिर्फ 4 ही गेंदों का सामना कर सका, जिसमें खाता नहीं खुला। उन्हें पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट कराया।

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: 'नो हैंड शेक' जारी, सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने नहीं मिलाया हाथ

IANS | February 15, 2026 6:56 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई 'नो हैंड शेक' नीति को जारी रखा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

टी20 विश्व कप: यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे

IANS | February 15, 2026 6:29 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। यूएसए ने इस मैच को 31 रन से जीता। ग्रुप स्टेज में यूएसए की यह दूसरी जीत थी।

मैं प्रेडिक्टेबल नहीं होने की कोशिश करता हूं: जेसन होल्डर

IANS | February 15, 2026 4:27 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला गया। जेसन होल्डर की दमदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। 4 विकेट लेने वाले होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान बहुत कमजोर: धोनी के कोच एमपी सिंह

IANS | February 15, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटे के बाद रोमांचक मुकाबला होने वाला है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बचपन के कोच एमपी सिंह ने टीम इंडिया को इस मैच में जीत का दावेदार बताया है।

टी20 वर्ल्ड कप: नेपाल के खिलाफ कप्तान होप की तूफानी फिफ्टी, जीत की हैट्रिक के साथ 'सुपर-8' में वेस्टइंडीज

IANS | February 15, 2026 2:44 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप-सी में मौजूद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, लगातार तीन हार के साथ नेपाल की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।

भारत-पाकिस्तान मैच रोमांचक होगा, टीम इंडिया की जीत प्रबल दावेदार: किरण मोरे

IANS | February 15, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। आईएएनएस ने मैच से पहले कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों, क्रिकेट कोचों, युवा क्रिकेटरों और क्रिकेट फैंस से बातचीत की जिसमें उन्होंने मैच में भारत को जीत का मजबूत दावेदार बताया।

टी20 विश्व कप: बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?

IANS | February 15, 2026 1:28 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।