टी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराश

IANS | February 20, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिम्बाब्वे, इटली और अमेरिका की टीम ग्रुप स्टेज में छाप छोड़ने में सफल रहीं, तो कई बड़ी टीमों की पोल पहले राउंड में ही खुल गई। साल 2021 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। वहीं, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

IANS | February 20, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। जिम्बाब्वे ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को खासा प्रभावित करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह बनाई। वहीं, अपने पहले ही विश्व कप में इटली की टीम भी छाप छोड़ने में सफल रही। अफगानिस्तान और अमेरिका ने भी अपने दमदार खेल के बूते फैंस का दिल जीता।

टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला आज, फिर होगा बड़ा उलटफेर?

IANS | February 20, 2026 9:24 AM

दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से दर्ज की चौथी बड़ी जीत

IANS | February 19, 2026 11:51 PM

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही।

टी20 वर्ल्ड कप: नबी ने 7 रन देकर निकाले 4 विकेट, शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान का अभियान समाप्त

IANS | February 19, 2026 10:40 PM

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रन से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | February 19, 2026 7:35 PM

कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है। गुरुवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 38वें मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका से मिले 179 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर के साथ ही जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

IANS | February 19, 2026 6:57 PM

कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।

8 बल्लेबाजों को आउट करने में एक ही खिलाड़ी की भूमिका, टी20 वर्ल्ड कप में शमार जोसेफ ने रचा इतिहास

IANS | February 19, 2026 3:52 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के खिलाफ कैरेबियन खिलाड़ी शमार जोसेफ ने इतिहास रच दिया है। शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ 4 खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप में भी कभी नहीं हुआ।

टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को हराया, 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने कप्तान शाई होप

IANS | February 19, 2026 2:45 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया है। इडेन गार्डेन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।

टी20 विश्व कप: शाई होप का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने इटली को दिया 166 रन का लक्ष्य

IANS | February 19, 2026 1:04 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी का मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच इडेन गार्डेन, कोलकाता में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप के 75 रनों की मदद से 6 विकेट पर 165 रन बनाए हैं।