टी20 वर्ल्ड कप: विराट कोहली के नजदीक आए एडम जांपा, मिशेल मार्श ने की रोहित, शोएब और होप की बराबरी

IANS | February 20, 2026 10:45 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। यह मैच टी20 विश्व कप के कई रिकॉर्ड्स का भी गवाह बना।

'हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे', टी20 विश्व कप से बाहर होने पर निराश नजर आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श

IANS | February 20, 2026 10:16 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 का सफर ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जीत के साथ समाप्त हो गया। पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के बावजूद विश्व कप से बाहर होने की निराशा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी।

टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया पर ओमान की जीत का दावा फुस्स, 62 गेंद पहले 9 विकेट से हारी

IANS | February 20, 2026 9:53 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 62 गेंद पहले 9 विकेट से हरा दिया। 105 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने ओमान चारो खाने चित्त, 104 रन पर सिमटी

IANS | February 20, 2026 8:42 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 104 रन पर सिमट गई।

'हमें अपनी फील्डिंग पर कड़ी मेहनत करनी होगी', भारत की 'कमजोरी' पर बोले कोच मोर्ने मोर्कल

IANS | February 20, 2026 8:20 PM

अहमदाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग चिंता का विषय रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में कुल 9 कैच टपकाए हैं। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का भी मानना है कि टीम को अपनी इस कमजोरी पर काम करने की सख्त जरूरत है।

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित सेंटनर, चैपमेन ने दी कप्तान की हेल्थ अपडेट

IANS | February 20, 2026 6:44 PM

कोलंबो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमेन ने कहा कि नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में इन तीन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत, ये रहा पूरा शेड्यूल

IANS | February 20, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश किया है। सुपर-8 में भारतीय टीम की राह आसान नहीं होगी। भारत के ग्रुप में वो तीन टीमें मौजूद हैं, जो अब तक इस विश्व कप में अजेय रही हैं।

जोस बटलर ने नासिर हुसैन की सलाह को किया नजरअंदाज, कहा- अपने लिए नहीं खेल सकता

IANS | February 20, 2026 5:43 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि, बटलर का कहना है कि वह अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए मैच की स्थिति और टीम की जरूरत को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में बटलर सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का पहला मैच, पिच, मौसम और हेड टू हेड आंकड़े पर नजर

IANS | February 20, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। यह मुकाबला शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ सुपर-8 में पहुंची हैं।

टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल की 4 टीमें कौन सी होंगी? दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने की भविष्यवाणी

IANS | February 20, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की टीमों का फैसला हो चुका है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है।