वो 6 मौके, जब टी20 वर्ल्ड कप के 'नॉकआउट' से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IANS | February 17, 2026 6:58 PM

पल्लेकेले, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उलटफेर, बारिश से धुला आयरलैंड-जिम्बाब्वे का मैच, ऑस्ट्रेलिया 'सुपर-8' से बाहर

IANS | February 17, 2026 5:59 PM

पल्लेकेले, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते ग्रुप-बी का यह मैच टॉस के बगैर ही रद्द करना पड़ा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए और ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर होना पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप: महज 19 साल की उम्र में भारतीय मूल के खिलाड़ी ने शतक जड़कर रचा इतिहास

IANS | February 17, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। कनाडा की ओर से खेलते हुए युवराज ने यह कारनामा महज 19 साल और 141 दिन की उम्र में किया।

आईसीसी रैंकिंग: सादिया टी20 फॉर्मेट में फिर से 'नंबर-1' गेंदबाज बनीं, रेणुका ने लगाई 6 पायदान की छलांग

IANS | February 17, 2026 4:10 PM

दुबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल ने एक बार फिर आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान अपने नाम कर लिया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान एक ही पारी में महज 18 रन देकर 3 विकेट निकाले।

टी20 विश्व कप 2026 : न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 में पहुंची, कनाडा को 8 विकेट से हराया

IANS | February 17, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रुप डी के मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका के साथ सुपर-8 स्टेज में पहुंच चुका है।

टी20 विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाकर सुपर-8 में जाना चाहेगा जिम्बाब्वे, आज होंगे रोचक मुकाबले

IANS | February 17, 2026 9:09 AM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार के बाद टूर्नामेंट ने बेहद रोमांचक मोड़ ले लिया है। कंगारूओं की इस स्थिति ने आज का दिन विश्व कप में बेहद रोमांचक बना दिया है, जहां तीन मुकाबले खेले जाने हैं और सबकी नजरें आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच पर रहेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप: 15 बाउंड्री के साथ नाबाद शतक, पथुम निसांका ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

IANS | February 16, 2026 11:06 PM

पल्लेकेले, 16 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। पथुम निसांका इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ निसांका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2014 में पाकिस्तान के उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 94 रन की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप: निसांका का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर 'सुपर-8' में श्रीलंका

IANS | February 16, 2026 10:47 PM

पल्लेकेले, 16 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने रविवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है।

भले ही इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला गंवाया, मगर टी20 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बना गई इटली

IANS | February 16, 2026 7:46 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इटली ने भले ही सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच को गंवाया, लेकिन इस टीम ने विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी। 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली ने 178 रन बनाए। उसकी पारी में 13 छक्के लगे। इसी के साथ इटली एसोसिएट टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के

IANS | February 16, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली। 24 गेंदों में तिलक ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। इस पारी के साथ तिलक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।