टी20: वैभव सूर्यवंशी के विराट शतक की बदौलत भारत ए ने यूएई ए को 148 रन से हराया
दोहा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ए ने यूएई ए को 148 रन से हरा दिया। भारतीय टीम के जीत के हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तान जितेश शर्मा रहे। भारतीय टीम ने यूएई को जीत के लिए 298 रन का लक्ष्य दिया था। यूएई निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बना सकी।