महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति सिंह संभालेंगी कमान
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली के सैंटियागो में होगा। हॉकी इंडिया ने इस विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ियों वाली 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।