गिल टॉप पर काबिज बाबर के करीब, कोहली पांचवें स्थान पर पहुंचे
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष स्थान के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के करीब पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय नई आईसीसी रैंकिंग अपडेट में तीन स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।