श्रीलंका ने चैंपियन इंग्लैंड को 156 पर समेटा
बेंगलुरु, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाहिरू कुमारा (35 रन पर 3 विकेट) और एंजेलो मैथ्यूज (14 रन पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजीे के बदौलत श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के 25वे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को गुरूवार को 33.2 ओवर में मात्र 156 रन पर ढेर कर दिया।