एशिया कप : श्रीलंका के खिलाफ मैच से भी बाहर हुए श्रेयस अय्यर
कोलंबो, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।