रिजर्व डे में शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, ओवरों में नहीं हुई कोई कटौती
कोलंबो, 11 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मैच सोमवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रिजर्व डे पर भी बारिश के बाद शाम 4:40 बजे से शुरू हो गया है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच में ओवरों की कोई कटौती नहीं की गई है।