भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच के लिए रिजर्व डे दिए जाने पर एसीसी पर बरसे वेंकटेश प्रसाद
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखने के फैसले के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है।