बीबीएल की एक पारी में जोश ब्राउन ने गेल के सर्वाधिक सिक्सर का तोड़ा रिकॉर्ड
कैरारा, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज जोश ब्राउन ने सोमवार को हेरिटेज बैंक स्टेडियम में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 140 रन की पारी के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) की एक पारी में सर्वाधिक सिक्सर लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज किया।