23 फ़रवरी से शुरु होगा डब्लूपीएल 2024
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस) महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के दूसरे सीज़न के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। डब्लूपीएल के दूसरे सीज़न की शुरुआत 23 फ़रवरी से होगी। पिछले सीज़न के विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच आगामी सीज़न का पहला मैच खेला जाएगा। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत होगी