कोहली ने अपने 2 महीने के ब्रेक पर कहा- 'लोग हमें पहचान नहीं रहे थे...'
बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इस टीम ने सोमवार को पंजाब किंग्स पर चार विकेट से जीत अपने नाम की, जिसमें 77 रनों की मैच जिताऊ पारी विराट कोहली ने खेली। मैच के बाद उन्होंमे अपने दो महीने के ब्रेक पर खुलकर बात भी की।