चिदंबरम स्टेडियम में गूंजा धोनी के नाम का शोर, माही को देखते ही भावुक हुई महिला फैन
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धोनी, यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस के दिलों की धड़कन है। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में जैसे ही माही ने कदम रखा, वैसे ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। धोनी को देखते ही कुछ फैंस भावुक भी हो गए।