'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' नियम के तहत आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी बने मुशफिकुर
ढाका, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अनुभवी विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में फील्डिंग में बाधा डालने के कारण अपना विकेट गंवाने वाले बांग्लादेश के पहले पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं। यह घटना बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के बाद के सत्र के दौरान हुई।